फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 22 होलिका दहन स्थल संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस-प्रशासन ने होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। जिले में 22 होलिका दहन स्थल संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि जिले में लगभग 633 जगह होलिका दहन होता है। इन स्थानों में से 22 जगह संवेदनशील श्रेणी में है। संबंधित एसडीएम और सीओ इन स्थानों का भ्रमण कर लोगों से बात करेंगे। पिछले सालों में हुई घटनाओं की जानकारी लेंगे और लोगों से भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया जाएगा। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए हैं। इसके लिए टीम गठित की गई है। किसी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
शांतिपूर्ण ढंग से मनाए त्योहार
दोघट। थाने में होली के त्योहार को देखते हुए ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य लोगों की बैठक हुई। एसओ रमेश सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जाए। भारतवीर, प्रमोद कुमार, मांगेराम, कृष्णपाल, राजीव कुमार, साहीन, लोकिंद्र, सतवीर मौजूद रहे। उधर, अमीनगर सराय क्षेत्र में सिंघावली थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि कई गांव में शांति समिति की बैठक की गई। लोगों से आह्वान किया गया कि होली का त्योहार सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाया जाएं। डोला, बिलोचपुरा, बिचपडी, कर्मलीपुर गढ़ी, बसौद, नंगला जफराबाद में शांति समिति की बैठक की गई। वहीं, अग्रवाल मंडी टटीरी में अग्रवाल धर्मशाला में शांति समिति की बैठक हुई। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने लोगों से भाईचारे का आह्वान किया। पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, अंकुर शर्मा, हिम्मत सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, राजीव गोयल, सलीम, वीरेंद्र प्रधान, तेजपाल, आशु गोयल, चौकी प्रभारी संजीव शर्मा, जाहिद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें