फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के साढ़े 22 हजार बच्चे ऑनलाइन शिक्षा से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण शर्मा
विज्ञापन

बागपत। जिले में कमजोर नेटवर्क और एंड्रायड मोबाइल के अभाव में ऑनलाइन शिक्षण परवान नहीं चढ़ रहा है। 20 दिन में यूपी बोर्ड से जुड़े 11 हजार 603 छात्र व्हाट्सएप वर्चुअल कक्षा से जुड़े हैं, जबकि साढ़े 22 हजार छात्र शिक्षण से दूर है। कोरोना महामारी से भी ऑनलाइन शिक्षण प्रभावित हुआ है।
जिले के 142 माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक के 34 हजार 92 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। जिले में 20 मई से शुरूकराए गए ऑनलाइन शिक्षण की मॉनिटिरिंग के लिए विद्यालय से लेकर जिला स्तर तक नोडल अधिकारी व कंट्रोल रूम बनाया गया है। मगर जिले में ऑनलाइन शिक्षा परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है। जिले के 22 हजार 462 छात्र ऑनलाइन शिक्षण से दूर है। छात्रों का ऑनलाइन शिक्षण न जुड़ने का मुख्य कारण नेटवर्क और एंड्रायड मोबाइल का अभाव और कोरोना महामारी को माना जा रहा है।
विज्ञापन

--------------
शिक्षण के लिए बनाए गए ग्रुप
जिले के 142 माध्यमिक विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रधानाध्यापकों के तीन ग्रुप, प्रधानाचार्य व शिक्षकों के 170 ग्रुप और शिक्षक व छात्रों के 718 ग्रुप बनाए गए है।
--------------
ग्रुप में नहीं जुड़ पाए 323 शिक्षक
142 माध्यमिक विद्यालयों में 1507 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कार्यरत है, इनमें से 1184 शिक्षक व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े है, जबकि 323 शिक्षक कोरोना महामारी के कारण व्हाट्सएप वर्चुअल क्लास ग्रुप से दूर है।
विज्ञापन

नेटवर्क और एंड्रायड मोबाइल के अलावा महामारी से भी ऑनलाइन शिक्षण प्रभावित हो रहा है। प्रधानाचार्याें व शिक्षकों को अधिक से अधिक बच्चों को व्हाटसएप वर्चुअल कक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए गए है। मॉनिटिरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नयमित निगरानी की जा रही है। - सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक।
छात्रों का ब्यौरा
कक्षा पंजीकृत छात्र
9वीं 6903
10वीं 14072
11वीं 468
12वीं 12649
कुल 34092
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें