टांडा गांव में महिला का जांच सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
जिले में बुधवार को चलाया गया विशेष जांच अभियान
1945 हुई संक्रमितों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में विशेष जांच अभियान में बुधवार को 2161 लोगों की जांच की गइ। सात कोरोना संक्रमित मिलेें है जबकि दस मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1945 हो गई है, जबकि ठीक होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 1796 हो गई है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि कोरोना के विशेष जांच अभियान में बुधवार को 2161 लोगों की जांच की गई। इनमें से सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने बुधवार को कोविड कमांड कंट्रोल रुम की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने व अधिक से अधिक जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने कंटेनमेंट क्षेत्रों में नियमित रुप से सैनिटाइजर का छिड़काव करने के निर्देश दिए। उन्होंने जांच का दायरा बढ़ाने व अधिक से अधिक लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरुक करने के निर्देश दिए। डीएम ने ठंड से बचाव के लिए मरीजों को रजाई व कंबल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी लेकर उनका फीडबैक लिया। बैठक में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल, सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, एसएमओ डॉ भुजवीर सिंह मौजूद रहे।