फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण, गैरहाजिर मिले पशु चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम पवन कुमार एवं सीडीओ पीसी जायसवाल ने हिसावदा और मुकारी गांव के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। एक पशु चिकित्सक के अनुपस्थित मिलने पर उसका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीवीओ और बीडीओ पिलाना को आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम पवन कुमार हिसावदा गांव स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पहुंचे, जहां 155 गोवंशीय पशु मिले। यहां चारे, पानी की व्यवस्था सही मिली। पशु चिकित्सक डॉ. गौरव जैन अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निर्देशित किया गोशाला हो या अन्य कार्यालय गैर हाजिर मिलने पर कर्मचारियों को वेतन काटा जाएगा और उन पर विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। बीडीओ पिलाना को निर्देशित किया कि गोशाला में सभी खानपान आदि व्यवस्थाएं मानक के अनुसार हों और सभी व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए। अगले 10 दिन में टीन शेड डलवाने की कार्रवाई सुनिश्चित कर ली जाए, जिससे गोशाला में पशुओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। सीवीओ को निर्देश देते हुए कहा कि टीकाकरण और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए सभी कार्रवाई सुनिश्चित करें और गोशालाओं पर भी भ्रमण करते रहे। डीएम ने गोशालाओं से संबंधित रखरखाव और रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया। मुकारी गोवंश आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। गोवंश आश्रय स्थल का मेन गेट भी बनवाने और वहां पर एक-एक बोर्ड भी लगाने को कहा। सीडीओ पीसी जायसवाल ने भी विभिन्न दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें