फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित कर जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं से पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने किसानों को बोलने और हक मांगने की ताकत दी।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के आवास पर यूनियन के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां पर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसान मसीहा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि बाबा टिकैत ने हमेशा किसानों के हकों की लड़ाई लड़ी है। जीवनभर किसानों की सेवा करते रहे। किसानों को उनकी अधिकारों को दिलाया। उनके बताए मार्गों पर आज भी कार्यकर्ता चल रहे हैं। उनकी आत्मा हर कार्यकर्ताओं के मन मंदिर में बसी हुई है। उन्होंने कहा कि आज बाबा टिकैत के न रहने से किसान दिशाहीन हो रहा है। राजनीति का शिकार होकर अपने मुद्दों से भटक गया है। चुनाव में किसान जाति धर्म में बंटकर चुनावी सभा में भीड़ का हिस्स बन गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इसमें पंडित शिवदत्त शर्मा, महाराम सिंह, तनवीर अहमद, हिम्मत सिंह, मोनू राणा, चौधरी इंद्रपाल सिंह, प्रदीप धामा, अमित धामा, राहुल शर्मा, दक्षराज, प्रणव सिंह, मन्नु धामा, चन्नू गुर्जर आदि रहे।

जाट भवन में मनाई गई टिकैत की पुण्यतिथि
बागपत। जिला जाट सभा ने जाट भवन में भाकियू अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि टिकैत ने जीवन भर किसानों की सेवा की। सभा के अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, महासचिव अश्वनी तोमर, चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, चरण सिंह खोखर एडवोकेट, गजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, कंवर पाल सिंह, चरण सिंह तेवतिया, डॉ. अशोक तोमर, चौधरी तीतम सिंह, विक्की चौधरी, संजीव सांगवान, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें