फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉक में 62 मतदान केंद्रों में शौचालय तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के छह ब्लॉक के 62 मतदान केंद्रों की हालत खराब है। यहां न बिजली की व्यवस्था और न ही शौचालय। छतें उखड़ी पड़ी है। अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। दिव्यांग के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं है। मतदेय स्थलों पर इतनी समस्या का निपटारा करना प्रशासन के लिए चुनौती रहेगा। इन केंद्रों अन्य समस्या भी गंभीर बनी हुई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट को ब्लॉकवार की जांच में कमियां मिली हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, चौपाल, बारात घर को मतदान केंद्र बनाया। डीएम पवन कुमार के आदेश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । इस दौरान 62 केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का भंडार मिला। यहां पर हैंडपंप खराब थे, बिजली का कनेक्शन नहीं था, छत टूटी मिली, शौचालय नहीं हैं , मतदान केंद्रों की दीवारों टूटी मिली। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट दी। निरीक्षण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट को छपरौली में सात, बड़ौत में 18, बिनौली में 13, बागपत में 11, खेकड़ा में 5 और पिलाना में 8 मतदान केंद्रों में समस्याएं मिली हैं। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने कमियां मिलने के बाद सभी ब्लॉकों के सभी एडीओ पंचायत को एक सप्ताह के अंतर सभी कमियों को पूरा कराने के लिए निर्देशित किया।

ब्लॉकवार मतदान केंद्रों में खामियां

छपरौली ब्लॉक
रविदास चौपाल, पंचायत घर, बदखा में शौचालय नहीं, मुकंदपुर चौपाल में कोई व्यवस्था नहीं, हेवा चौपाल पर पार्टिशन नहीं है, दो बूथ बने हैं, प्राथमिक विद्यालय बोढ़ा में शौचालय खराब है, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक सूप में शौचालय नहीं, ककड़ीपुर में स्कूल में रोडे पड़े हैं।
विज्ञापन


बड़ौत ब्लॉक
दलित चौपाल छछरपुर में शौचालय नहीं, बरवाला हरिजन चौपाल में शौचालय नहीं, गोपालपुर खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप खराब, वाजिदपुर कन्या पाठशाला और लौहड्डा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में शौचालय में दरवाजा नहीं, कंडेरा हरिजन चौपाल में शौचालय एवं पेयजल नहीं है, प्राथमिक विद्यालय खेड़ी प्रधान निर्माण कार्य चल रहा है, कोताना प्राथमिक विद्यालय में शौचालय, चारदीवारी क्षतिग्रस्त एवं नाली ओवर फ्लो है, ढ़िकाना के प्राथमिक विद्यालय शौचालय अपूर्ण, गोशाला लुहारी में कोई व्यवस्था नहीं, हरिजन चौपाल मलकपुर शौचालय और रैंप नहीं, हरिजन चौपाल जिवाना में रैंप नहीं, हरिजन चौपाल बिजरौल में पानी की व्यवस्था नहीं, इस्लामिया पाठशाला में हैंडपंप खराब, गंदगी है विद्युत नहीं हे, प्राथमिक पाठशाला बड़ावद में शौचालय नहीं, प्राथमिक पाठशाला हिलवाड़ी में हैंडपंप, औसिका में शौचालय खराब है।

बिनौली ब्लॉक
भगवानपुर माजरा की हरिजन चौपाल में कोई व्यवस्था नहीं, इदरीशपुर हरिजन चौपाल में पशु बंधे हैं, भड़ल में पानी की व्यवस्था नहीं, शौचालय नहीं है, धनौरा टीकरी, आजमपुर, झुंड़पुर में कोई व्यवस्था नहीं, सिरसली की हरिजन चौपाल पर शौचालय नहीं, माखर में, कमाला में हैंडपंप खराब, मवी कलां में शौचालय नहीं है, तेड़ा में मिट्टी के ढेर लगे हैं।

बागपत ब्लॉक
राजपुर खामपुर की हरिजन चौपाल, खेड़ा हटाना में शौचालय नहीं है, फैजपुर निनाना रैंप नहीं, शिकोहपुर धर्मशाला शौचालय नहीं, हरिजन चौपाल, धर्मशाला सरूरपुर कलां में कोई सुविधा नहीं है, सूजरा में शौचालय बंद है, फतेहपुर पुट्ठी शौचालय की सीट टूटी है, गंदी है, बाउंड्री नहीं है, धनौरा सिल्वर नगर चौपाल में कोई सुविधा नहीं है, हरिजन चौपाल बिचपड़ी और प्राथमिक स्कूल में बाउंड्री टूटी है और रैंप नहीं हे, बली प्राथमिक स्कूल में हैंडपंप खराब, पंचायत घर मीतली में अतिक्रमण है।

खेकड़ा ब्लॉक
हरिजन चौपाल काठा में रैंप और वॉल पेंटिंग नही है, पंचायत घर बड़ा गांव में विद्युत नहीं है, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर, हरिजन चौपाल घिटौरा में हैंडपंप खराब है, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर, हरिजन चौपाल डगरपुर मार्ग क्षतिग्रस्त है, प्राथमिक विद्यालय भागौट में शौचालय और रैंप नहीं है।

पिलाना ब्लॉक
आंगनबाड़ी केंद्र डौला में कोई व्यवस्था नहीं है, बारात घर खट्टा प्रहलादपुर में विद्युत नहीं है, प्राथमिक विद्यालय अमरपुर गढ़ी में कोई व्यवस्था नहीं है, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर, हरिजन चौपाल तिलपनी में शौचालय व नल खराब है, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर, हरिजन चौपाल पुठड़ में छत क्षतिग्रस्त है, प्राथमिक स्कूल में मवी खुर्द, पांची में शौचालय बंद है, एकौली जाटव धर्मशाला में शौचालय और विद्युत की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें