ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ किया प्रदर्शन
दोघट (बागपत)। टीकरी-दाहा मार्ग की सड़क डेढ़ साल में ही टूट गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क बनवाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क नहीं बनाई गई तो धरना शुरू कर देंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि दाहा से टीकरी मार्ग की लंबाई छह किलोमीटर है। इस मार्ग की सड़क को डेढ़ वर्ष लोक निर्माण विभाग ने बनवाया था। तीन किलोमीटर की सड़क डेढ़ साल में ही टूट गई। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने दो सप्ताह के अंदर इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई तो क्षेत्रवासी तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू कर देंगे। मनोज, नरेंद्र, सहदेव, गौरव, लोकेश शर्मा, रणजीत, मोनिश, हरवीर उपस्थित रहे।