बागपत। डीपीएस पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें विभिन्न खेलों ने छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें रस्साकशी प्रतियोगिता रेड हाउस की टीम ने जीती।
स्कूल प्रबंधक नितिन मानव ने बताया कि काउंट द बाल्स खेल में प्ले कक्षा की शिवा-अवनी प्रथम, समथा-देवराज द्वितीय और वसुंधरा-माधव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नर्सरी के शक्ति-पलक प्रथम, प्रतिज्ञा-कृष्णा द्वितीय और लक्षित-भव्या तृती रही। एलकेजी में वंश-इकरा प्रथम, देवांश-अवनी द्वितीय और लवी-उत्कर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी के तनय-दीपशिखा प्रथम, तनिश-सिया द्वितीय और धनंजय-तनमय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार से आठवीं तक की फ्रोग रेस हुई। इसमें कक्षा चार के हैप्पी-माही प्रथम, ऋषभ-रिया द्वितीय और विधि-विदित तृतीय रही। कक्षा पांच के सुधांशु-हर्षिता प्रथम, माहीन-तेजस्वी द्वितीय और आर्यन-प्रतिभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह के जतिन-रिद्धी प्रथम, अकरम-अंशिका द्वितीय और सांराश-वंशिका तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा आठ का अंकुशल प्रथम, निखिल-आर्यन द्वितीय और समीर तृतीय रहा। रस्सकशी का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें रेड हाउस प्रथम और ब्लू हाउस द्वितीय रहा। इस दौरान प्रधानाचार्य नूपुर शर्मा और सभी शिक्षकों छात्रों को उत्साहवर्धन किया।