फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जय पारस पब्लिक स्कूल, बिनौली में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा, खंड शिक्षाधिकारी बिनौली सतीश शर्मा व वयोवृद्ध शूटर दादी चंद्रो व प्रकाशो तोमर ने किया। मुख्य अतिथि अमित राणा ने कहा कि आज राष्ट्र की उन्नति के लिए विज्ञान की महती आवश्यकता है। बीईओ बिनौली सतीश शर्मा ने प्रदर्शनी लगाने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन दिया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए माडल को अंक प्रदान किए, इसमें वाणी, ऋतिका और नेहा के जेसीबी के मॉडल को प्रथम, मनस्वी, शिवानी, पलक, अंशु और रिया के हृदय में रक्त संचार के मॉडल को द्वितीय व सक्षम के सोलर साइकिल के मॉडल को तृतीय स्थान दिया। उन्होंने बेकार पानी का उपचार, मानव मस्तिष्क, क्लॉथ मशीन, अम्ल वर्षा, ऐतिहासिक इमारत, डोर बेल, लिंग वचन के नाम, न्यूटन डिस्क, एटीएम, कश्मीर का स्वर्ग मॉडल को भी सराहा।
प्रबंधक सुनील जैन व निर्देशिका प्रिंसी जैन अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और श्रेष्ठ माडल बनाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस प्रधानाचार्य प्रभात कुमार, अंजीव, आदित्य तोमर, रवि सोलंकी, राजीव, मोसिन, सीमा नैन, एकता, पूनम उज्जवल, सपना धामा, नीरू परवाल, रूपा, तानिया, अंजलि धामा, साक्षी, गुल्फसा, मोनिका सोलंकी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें