खेकड़ा (बागपत)।
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेयो छात्राओं के चल रहे रासेयो शिविर में छठे दिन स्वयं सेविकाओं ने अपने द्वारा बनाई कला की प्रदर्शनी लगाई और लघु कुटीर उद्योग के द्वारा आत्म निर्भर बनने के गुर सीखे।
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेयो छात्राओं के खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज में चल रहे शिविर के छठे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभा अग्रवाल ने किया। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने कला प्रदर्शनी लगाई। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभा अग्रवाल ने कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योग के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दूसरी पाली में शांति कुंज हरिद्वार से आए रणधीर सिंह, कंवर पाल सिंह एवं श्रीमति ऊषा देवी ने छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभा अग्रवाल, डॉ. राज कमल धामा, प्रो प्रवेश शर्मा, टीना जैन, रूचि यादव, स्वाति शर्मा, उर्मिला आदि रहे।