फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालमाजरा के ग्रामीणों का अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। माल माजरा गांव में तालाब की सफाई को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना व अनशन बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। अनशनरत ग्रामीणों के बीच पहुंचे ग्राम प्रधान को भी ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाकर बैठाए रखा।
विज्ञापन

तालाब की सफाई को लेकर माल माजरा के ग्रामीण आठ दिन से धरना व अनशन कर रहे हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह व जिवाना की ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे तो उन्हें भी ग्रामीणों ने अपने बीच घंटों बैठाए रखा। ग्राम प्रधान ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान हरेंद्र सोलंकी, अजय, शौपाल, तिरतपाल, सेंसर पाल, रामदास, शौकीन, साजिद, कुसुम पाल, जितेंद, वीर सिंह, हरबीर, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें