बड़ौत (बागपत)।
उच्च प्राथमिक विद्यालय ढ़िकाना में सोमवार को आयोजित समारोह मेें अलग-अलग जगहों पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीतने वालों को सम्मानित किया।
व्यायाम शिक्षक राजीव दांगी ने बताया कि गोरखपुर में 17 व 18 दिसंबर को आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा दीपा ने 45 किग्रा भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, 23 से 24 दिसंबर को बहराइच में हुई प्रतियोगिता में सुमित ने ऊंची कूद में तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। जबकि स्कूल की छात्रा मोनी ने लंबी कूद और बाधा दौड़ और शुभम ने तश्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें बीएसए राजीव रंजन कुमार, नंदकिशोर, अभिमन्यु, ऋतु चौहान, नीतू, निक्की, अजीत सिंह, प्रदीप अहलावत, सुबोध तोमर, बबलू, आशीष, कृष्ण, देवेंद्र आदि रहे।
दो मुक्केबाजों का चयन
बागपत। नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला एम्योचर बॉक्सिंग संघ के मुक्केबाज अनुराग मान, अनंत तोमर का चयन हुआ। कोच सरिता सिंह और संघ के महासचिव यशवीर सिंह ने जानकारी दी है।
विजेता कबड्डी की टीम को किया सम्मानित
बागपत। अहैड़ा गांव में चल रही तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि सपा नेता अतुल प्रधान और भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर गौतमबुद्धनगर और द्वितीय स्थान पर दिल्ली क्लब ने प्राप्त किया। चौधरी रमन सिंह, धूम सिंह, चौधरी कृष्णपाल चेयरमैन, लीलू प्रमुख, राजू पहलवान, संजय डीलर, बिल्लू, मनोज, चिंटू मौजूद रहे।