फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनियों का बिनौली में हुआ मंगल प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

दोघट से पद विहार कर बरनावा बिनौली पहुंचे जैन मुनियों का जैन समाज के पुरुषों और महिलाओं ने आरती उतारकर और बैंडबाजों के साथ स्वागत किया।
सुभद्र मुनि, आनंद मुनि, अमित मुनि, सिपेश मुनि जी महाराज थाणे आठ सोमवार को जैसे ही बरनावा में पहुंचे तो दाहा मार्ग पर जैन समाज के पुरुषों और महिलाओं ने उनका आरती उतारकर बैंडबाजों के साथ भव्य स्वागत किया। पद विहार करते हुए सभी जैन मुनि बिनौली के जैन स्थानकवासी मंदिर में पहुंचें। यहां पर हुई धर्म सभा में सुभद्र मुनि जी महाराज ने कहा कि धर्म मार्ग पर चलने से आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि इंसान लोभ मोह माया का त्याग कर धर्म की शरण लें। जैन मुनियों के बिनौली में मंगल प्रवेश पर जैन समाज के लोगों व महिलाओं ने उनका आरती उतारकर स्वागत किया। इस दौरान सत्यप्रकाश गोयल, अवनीश जैन, लोकेश जैन, डॉ. सुरेंद्र जैन, विकास जैन, योगेश जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन, शैलेंद्र जैन, मोहन जैन, मनोज जैन, विशाल जैन, मोहित जैन, संदीप जैन, अरुण जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें