फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सभासदों सहित चार सपाइयों ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में पांच साल पहले तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष ओमकार यादव का पुतला फूंकने के मामले में दो सभासदों सहित चार सपा कार्यकर्ताओं ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में शहर के केतीपुरा, माता कॉलोनी में तत्कालीन सपा के जिलाध्यक्ष ओमकार यादव का पुतला जलाकर विरोध व्यक्त किया था। पुलिस ने 10-12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस विवेचना में वार्ड नंबर 20 के सभासद राशिद, वार्ड 21 के सभासद मोहसिन, पूर्व सभासद मुकर्रम और इकबाल के नाम प्रकाश में आए । पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। सीजेएम कोर्ट ने चारों आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। बुधवार को चारों आरोपियों ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बागपत पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने बताया कि कोर्ट से चारों को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें