फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से ठिठरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पहाड़ों पर हो रही हिमपात से मैदानी क्षेत्र ठिठुर गया है। शीत लहर ने लोगों को जकड़ लिया। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है। जिस कारण ठंड का पारा लुढ़क गया है। दिनभर आकाश में हल्की बादल छाए और धूप कम निकलने से लोगों को सर्दी ने परेशान किया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह शीत लहर चलने से सर्दी बढ़ गई। दिनभर सूर्य देव के सामने बादल छाए रहे। धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवाओं से ठंड का असर कम नहीं हो रहा था। दोपहर और शाम के समय हवा और भी सर्द हो गई। जिसके बाद लोग घरों में पहुंचने शुरू हो गए थे। शीत लहर से बाजारों से लेकर गलियों में सन्नाटा पसर गया। व्यापारियों ने भी समय से पहले अपनी दुकाने बंद करनी शुरू कर दी थी। प्रशासन की ओर से जलाए गए अलाव पर लोग हाथ ताप रहे थे। शीत लहर से बढ़ ठंड से वाहन चालक भी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें