अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि कस्बे की नगर पंचायत की दुकानों पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सीजीएचएस सेंटर खोला जाएगा। यहां पर केंद्रीय कर्मचारियों का उपचार होगा। कसबे को भी लाभ होगा।
बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने टटीरी चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार और एसडीएम विवेक कुमार यादव के साथ नगर पंचायत द्वारा बनाई गई दुकानों का निरीक्षण किया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने बताया कि देश में छह जगहों पर यह सेंटर बनेगा, जिसमें बागपत का टटीरी को शामिल किया गया है। हरियाणा के कर्मचारी भी यहां इलाज करवाने के लिए आएंगे। सेंट्रल गर्वनमेंट हेल्थ स्कीम के तहत यह केंद्र खाला जा रहा है। यहां केंद्रीय कर्मचारियों को उपचार मिलेगा। सेंटर का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। अल्का तोमर सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।