फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा गिरा, ठंड से कांप उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोहरे और ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रविवार को लोग घरों में दुबके रहे। कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दोपहर 11 बजे निकली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी।
विज्ञापन

कोहरे और पाले के कहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन का पारा गिरता जा रहा है और रात में पाला सर्दी को बढ़ा रहा है। रविवार की सुबह घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। कई जगह कोहरे के कारण वाहनों की भिड़ंत भी हुई। कोहरे ने शहर से लेकर देहात तक को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 11 बजे धूप निकलने पर कोहरा हटने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। वहीं प्रशासन से ठंड से बचने के लिए अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की है। शहर में किसी भी स्थान पर रात्रि में अलाव नहीं जल रहे है। लोगों को परेशानी हो रही है। ठंड का असर सबसे ज्यादा स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा।

वाहन चालक सावधान रहे
बागपत। कोहरे के कारण वाहन सड़क पर रेंगते नजर आ रहे हैं। कोहरे में हादसे का डर बना रहता है, इसलिए चालकों को अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है। कोहरे के दौरान वाहन चालकों को वाहन के म्यूजिक सिस्टम को बंद कर देना चाहिए ताकि आसपास से गुजरने वाले वाहनों की आवाज आसानी से सुन सके। अपने वाहनों की हेड लाइट जलाकर रखनी चाहिए। वाहनों की पार्किंग लाइट जलाकर चलना चाहिए ताकि पीछे आ रहे दूसरे वाहन चालकों को आपके वाहन के बारे में जानकारी हो सके। आगे चल रहे वाहन से सामान्य से अधिक दूरी बनाकर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें