बड़ौत (बागपत)।
आगामी 30 दिसंबर से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा के मद्देनजर सोमवार से श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने भी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सोमवार से अभ्यास शुरू कर दिया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बताया कि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रथम और द्वितीय चरण में होगी। प्रथम चरण की परीक्षाएं आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन और बस्ती मंडल में 15 दिसंबर से शुरू हो चुकी है जो 29 दिसंबर तक चलेगी। द्वितीय चरण की परीक्षा मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं चलेगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अभ्यास शुरू कर दिया।