बड़ौत (बागपत)।
लौहड्डा बाईपास में रेलवे के अंडर पास में भरे जल की निकासी की मांग को लेकर सोमवार को किसान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक से मिले। स्टेशन अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया।
किसानों ने बताया कि पिछले कई दिन से रेलवे द्वारा बनाएं अंडर पास में आसपास खेतों से पानी टूटने व पास से गुजर रहे रजबहे का पानी टूटने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव मेें एक स्कूल बस के अलावा वहां से गुजरने वाले कई वाहन फंस चुके है, जिन्हें वहां से निकाला पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण अभी भी जल भराव की स्थिति बनी है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाद में स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इसमें रामवीर, अशोक, राजपाल, सुरेंद्र, महक सिंह आदि रहे।
जनपदीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया
बड़ौत। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट जनपद बागपत का वार्षिक जनपदीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को शिक्षकों ने नगर और क्षेत्र के स्कूलों में जनसंपर्क किया। जिला मंत्री सतीश कुमार वर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन 20 दिसंबर को जेवी वैदिक इंटर कॉलेज में होगा। जनसंपर्क करने वालों में सुशील चौधरी, राजीव तोमर, अरुण, देेवेंद्र सोलंकी, दीपक कुमार, सुरेंद्र, गौरव आदि रहे।