बड़ौत (बागपत)।
तहसील में मुस्लिम इंटर कॉलेज, असारा में शुक्रवार की छुट्टी और रविवार को कॉलेज खुलने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे विहिप कार्यकर्ताओं की मांग पूरी होने पर तहसीलदार जूस पिलाया।।
मुस्लिम इंटर कॉलेज, असारा में शुक्रवार को अवकाश और रविवार को स्कूल चलने के मामले को लेकर विहिप ने आंदोलन शुरू किया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। इसी मांग को लेकर शनिवार को विहिप प्रखंड के संयोजक अंकुश हिलवाड़ी और समाजसेवी धर्मेंद्र चौधरी ने भूख हड़ताल शुरू की। इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया और जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज प्रशासन को शुक्रवार के स्थान पर रविवार को अवकाश रखने के निर्देश दिए। तहसीलदार प्रदीप कुमार भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनकी मांगे मान ली गई है और जिला विद्यालय निरीक्षक का पत्र भी सोमवार को उन्हें दे दिया जाएगा और कॉलेज रविवार को ही बंद होगा। इस आश्वासन पर उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। तहसीलदार ने उन्हें जूस पिलाकर आंदोलन से उठाया।
साथ ही हिंदू जागरण मंच के दीपक बामनौली व मन्नू तिवारी ने कहा यदि रविवार को स्कूल बंद नहीं हुआ तो वे फिर आंदोलन शुरू करेंगे। इसमें विहिप के विभागाध्यक्ष सहदेव सिंह, हिंदू जागरण मंच के दीपक बामनौली, करुण तिवारी उर्फ मन्नू, अमित, जय कुमार, हरेंद्र, श्योबीर सिंह, गौरव, शौकेंद्र, धर्मेंद्र चौधरी आदि रहे।