फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को एड्स की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों में शनिवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को एड्स से संबंधित जानकारी दी।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बच्चों को विश्व एडस दिवस की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही एचआईवी वायरस से होने वाले प्राण घातक बीमारियों की जानकारी व बचाव के टिप्स दिए। संचालन रणपाल ने किया। इसमें वीरेंद्र, योगेश राणा, मोनिका, दीपिका, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन

इंडियन इंटर कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर विजयांनद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र आर्य ने किया। डायरेक्टर विजयानंद ने छात्र-छात्राओं को विश्व एड्स दिवस की जानकारी दी और अज्ञानता मेें कोई गलत काम न करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को डायरेक्टर विजयानंद ने सम्मानित किया। इंडो यूनिवर्सल कॉलेज बावली में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक मांगेराम चौधरी, प्राचार्य डॉ. विजेश कुमार और बीएड विभागाध्यक्ष सचिन दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। निदेशक मांगेराम चौधरी ने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है। हमें इससे सावधान रहना चाहिए। एचआईवी वायरस से मनुष्य की जान चली जाती है। इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के मेधावियों को सम्मानित किया। संचालन सचिन दीक्षित ने किया। इसमें शरणजीत सिंह, अजय शर्मा, प्रवेंद्र, अंकुर जैन, सुधांशु, नदीम, नीतिश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें