फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई से बीमारियों होती है काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने कस्बे में स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों से कस्बे के विभिन्न स्थानों पर सफाई कराई। उन्होंने लोगों को नियमित साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। कहा कि स्वच्छता से घर और आंगन में बहार आती है। बीमारियां अपने आप कम होनी शुरू हो जाती है। दो-चार परिवार के जागरूक होते ही आसपास के लोग इससे प्रेरित हो जाते हैं। यह अभियान आंदोलन बन जाएगा और सभी लोग स्वच्छता के लिए जागरूक हो जाएंगे। कस्बे के लोगों से आह्वान किया कि सफाई का विशेष ध्यान रखें। खुले में कूड़ा न डालें। वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा, विनोद यादव, सहदेव शर्मा, मुरसलीम, रोहित, मोहित, कृष्णपाल, अनुज का सहयोग रहा।
विज्ञापन


नि:शुल्क शिक्षा के लिए चलाई योजना
बागपत। डिग्निटी इंस्टीट्यूट में गरीब बच्चो को हक है शिक्षा की ओर कदम बढ़ाने की योजना के तहत नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। डायरेक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। चयनित होने पर मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। युवकों से अपील की जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ उठाएं।

पूर्व सैनिकों की हुई बैठक
बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के पदाधिकारियों की बैठक कार्यालय पर हुई। बताया कि एक दिसंबर को होने वाली बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें पेंशन की रिवाइज होकर आई लिस्ट की जानकारी दी जाएगी। ईसीएचएस जिला सैनिक बोर्ड, सीएसडी कैंटीन के लिए आवंटित भवनों की मरम्मत या अन्य जगह उपलब्ध कराने के विषय की जानकारी दी जाएगी। अध्यक्ष शीशपाल सिंह, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, सूबे सिंह ढाका, तेज सिंह, ब्रजपाल सिंह, महेंद्र सिंह, महक सिंह, रमेश चंद, कैलाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें