बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोगी की भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
गोष्ठी का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया।
गोष्ठी में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि अब जीवनशैली में काफी परिवर्तन आ चुका है। पहले के समय लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति इतना चिंतित नहीं होना पड़ता था क्योंकि सभी का खानपान एवं रहन-सहन बेहद शालीन और अनुशासित था। वहीं अब प्रदूषण भरा माहौल और अनियमित जीवनशैली के चलते पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति को जैविक खेती से तैयार फलों, सब्जियों का सेवन करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण शुद्ध रखने में सहयोगी की भूमिका निभाने का भी संकल्प दिलाया। संचालन रणपाल ने किया। इसमें योगेश राणा, वीरेंद्र, मोनिका, साक्षी, आरती, पूनम, भावना, संजीव आदि रहे।