बड़ौत (बागपत)। नगर में बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण बागपत के अधिकारियों से बिना स्वीकृत लिए कांप्लेक्स बनाने की शिकायत एसडीएम को की गई है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर, एसडीएम ने शिकायतकर्ता को बताया कि कांप्लेक्स स्वीकृत तो है, लेकिन पास नक्शा के अनुसार उसका निर्माण नहीं किया जा रहा है।
राम कुमार वर्मा पुत्र आशाराम वर्मा ने गत दिनों डीएम व कमिश्नर सहित बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण बागपत के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर नगर मेें बिना विभागीय स्वीकृत कांप्लेक्स निर्माण कराने की शिकायत की। शिकायतकर्ता का कहना था कि इस संबंध में प्रमुख सचिव ने डीएम सहित एसडीएम को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने पुन: एसडीएम आशीष कुमार को शिकायत की। इस पर एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि उक्त कांप्लेक्स में स्वीकृति मंजूर है, लेकिन जो नक्शा पास किया है, उसके अनुसार कांप्लेक्स का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कांप्लेक्स बनाने वालों को पास हुए नक्शा के अनुरूप कांप्लेक्स बनाने के निर्देश दिए हैं। फिर भी जांच कर ली जाएगी।