बागपत। एसडीएम ने वैध प्रपत्र, ईसी और प्रदूषण विभाग की सहमति के बिना चल रहे भट्ठे को बंद करवाया। इस दौरान कच्ची ईंटों को नष्ट कराया। साथ ही चेतावनी दी यदि आदेश के विरुद्ध भट्ठे चलाए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एनजीटी ने नियम को पूरा करे बिना भट्ठों का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश हैं। इसके बावजूद चोरी छीपे ईंटों की पथाई के बाद भट्ठे चलाए जा रहे हैं। शनिवार को एसडीएम विवेक कुमार यादव को सूचना मिली की कि नौरोजपुर रोड पर भट्ठे का संचालन नियम विरुद्ध किया जा रहा है। इसके बाद एसडीएम आदेश गोयल के एमआरएफ ईंट भट्ठे पर पहुंचे। यहां पर ईंट पथाई का कार्य चलता मिला। इसके बाद उन्होंने पथाई के कार्य को बंद करा दिया है। निर्मित ईंटों को नष्ट करवा दिया। चेतावनी दी गई नियम विरुद्ध भट्ठे का संचालन किया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
वहीं पिलाना ब्लॉक के नवादा गांव स्थित अजय मित्तल के भट्ठे पर पथाई बंद कराते हुए कच्ची ईंटें तोड़ी गई। कार्रवाई के लिए आरओ मेरठ प्रदूषण नियंत्रण विभाग को निर्देशित किया। निर्देश दिए बिना ईसी के भट्ठे का संचालन बंद हैं और किसी भी कीमत पर इनका संचालन नहीं होने दिया जाएगा। चमरावल रोड भट्ठों में जलाने के लिए रबड़ इकट्ठा मिली। वहां मौजूद चौकीदार से पूछताछ करने पर पता चला दिल्ली के व्यक्ति द्वारा इसे इकट्ठा किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मेरठ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। प्रतिबंधित ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीएम को इस संबंध में आख्या दी जाएगी।
बड़ौत। एसडीएम ने बिना स्वीकृत के चलाने की तैयारी करते समय दो भट्ठों को सख्ती के साथ बंद कराया और चेतावनी दी कि पुन: भट्ठे चलाने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम आशीष कुमार को सूचना मिली कि ढिकाना गांव में देव ब्रिक फील्ड के मालिक बिना स्वीकृति के भट्ठा चलाने की तैयारी कर रहे हैं, इस पर वे अपने तहसील कर्मचारियों के साथ पहुंचे और वहां पर मौजूद भट्ठे पर काम कर रही मजदूरों को भगाया। इसके बाद उन्होंने बड़ौली में भगत ब्रिक फील्ड पर छापा मारा और वहां भट्ठा मालिक द्वारा चालू की गई भट्ठी को खुलवाकर बंद कराया और दोनों भट्ठा मालिकों को चेतावनी दी कि यदि पुन: स्वीकृत लिए बिना भट्ठा चलाने का प्रयास किया तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।