फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य धर्म की पूजा कर विधान पर अर्पित किए 108 अघ्र्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जैन मंदिर में दशलक्षण का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भक्त अर्घ्य अर्पित कर भगवान की पूजा अर्चना कर रहे हैं। चौथे दिन श्रद्धालुओं ने उत्तम सत्य धर्म की पूजा अर्चना की। इसके बाद 108 अर्घ्य अर्पित किए।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सोमवार को चौथे दिन दशलक्षण पर्व के मौके पर जैन श्रद्धालुओं ने उत्तम सत्य धर्म की पूजा की। पंडित अशोक जैन और सिद्धार्थ जैन भगवान श्री 1008 अजित नाथ, नेमि नाथ, शांति नाथ, पार्श्वनाथ का मंत्रोचारण से अभिषेक किया । शांति धारा का कार्यक्रम आयोजित किया । नित्य नियम पूजन के विधान में 108 अर्घ्य अर्पित किए। पंडित अशोक जैन ने धर्मसभा में कहा कि उत्तम सत्य धर्म मनुष्य को जीवन में हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। जिनागम के सिद्धांतों पर चलकर मोक्ष मार्ग पर चलते रहना चाहिए, क्योंकि मनुष्य ही अपने मोक्ष मार्ग का रचियता होता है। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आत्मार्थी कन्या विद्या निकेतन दिल्ली की छात्राओं ने दशलक्षण महा पर्व पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। इसमें पीयूष जैन, अतुल जैन, मयंक जैन, विकास जैन, मोहित जैन, पुनीत जैन, नमन जैन, नीलम जैन, प्रिया, कामिनी, प्रमोद जैन, आनंद जैन, शिखर चंद जैन, सुधीर जैन, अंतिमा, आस्था, नेहा, सुनील, नमन, मयंक जैन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें