फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने से जंगल में खड़ी रही जनता एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बुधवार को सिग्नल फेल होने के कारण जनता एक्सप्रेस बली रेलवे फाटक के पास 25 मिनट तक खड़ी रही। टोकन मिलने के बाद ट्रेन बागपत रोड स्टेशन पर आई। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

सहारनपुर से दिल्ली से जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:14 बजे आने का समय है। ट्रेन समय से आ रही थी, लेकिन सिग्नल न होने के कारण बली फाटक के पास जंगल में खड़ी हो गई। बुधवार को करीब 25 मिनट तक ट्रेन यही पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेन सिग्नल पर खड़ी रही। बाद में कर्मचारी को टोकन देकर भेजा। ट्रेन को बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर लाया गया। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना किया। इसके अलावा शामली से दिल्ली जाने वाली 54060 पैसेंजर ट्रेन भी देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों में सवार यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। आए दिन इस रूठ पर यात्री परेशान रहते हैं। लोगों ने रेलवे विभाग से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें