फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों पर लगे दरवाजे, बेटियां बोली थैंक्यू अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शौचालय पर टाट का पर्दा लगाए जाने का मामला आम होते ही ग्राम प्रधान और प्रशासन हरकत में आ गया। अस्थायी किवाड़ हटाकर अब शौचालयों पर लोहे की दरवाजे लगवा दिए गए हैं। शिक्षिकाओं और छात्राओं ने अमर उजाला की मुहिम का प्रशंसनीय बताया। बालिकाओं ने कहा कि टाट का पर्दा लगा होने से उन्हें ही नहीं बल्कि शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्कूल में तीन शौचालय है, इनमें बालिका शौचालय पर पहले टाट का पर्दा लगाया गया था, इसके बाद लकड़ी का दरवाजा खड़ा कर दिया गया। अमर उजाला ने प्रशासन को हकीकत से रूबरू करवाया तो एसडीएम विवेक कुमार यादव ने ग्राम प्रधान, बीएसए और स्कूल की प्रधानाध्यापिका से मामले की जानकारी ली। डीएम ने भी नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान कमलेश देवी ने बताया कि बालिका शौचालय पर लोहे का स्थायी दरवाजा लगवा दिया गया है। छात्राओं ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


बिजली की मांग, मिल जाए एक खंभा
बागपत। प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी का कहना है कि बीएसए से मिलकर जल्द ही वह बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग करेंगे। एक खंभे की जरूरत है। इसके बाद यहां पर रखा कंप्यूटर भी शुरू हो सकेगा।

बीएसए चंद्रकेश यादव का कहना है कि लोहे के किवाड़ शौचालयों पर लगवा दिए गए हैं। अन्य जिन स्कूलों में भी स्थिति खराब है, जानकारी जुटाकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें