फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, बुखार, खांसी और खुजली ने पैर पसारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम की बदली करवट से बुखार ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सामान्य बुखार और खांसी ने लोगों को जकड़ लिया है। अस्पतालों और नर्सिंग होम में मरीजों की भरमार है। अकेले जिला अस्पताल में वायरल से पीड़ित सात-आठ सौ मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। ठंड और गर्मी के कारण लोगों को बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। घर-घर में इससे पीड़ित की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी के शुरू होते ही मरीजों की भरमार हो जाती है। जिला अस्पताल में दिनभर में 1900 सौ मरीजों को उपचार हो रहा है। इसमें नए मरीज करीब 12 सौ और पुराने मरीज सात सौ है। इन रोगियों में सात-आठ सौ के बीच सामान्य बुखार से पीड़ितों का उपचार हो रहा है। सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाह ने बताया कि मौसम बदलने के कारण सामान्य बुखार के मरीज आ रहे हैं। अभी मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड के मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। खांसी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मौसम के बदलने से बुखार बढ़ जाता है। बदलते मौसम में बचाव करने की जरूरत है। उधर, सीएचसी अधीक्षक बागपत डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें 80-90 मरीज सामान्य फीवर के मरीज हैं। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा का कहना है कि बीमारी के लक्षण दिखाई देते ही डॉक्टर से संपर्क करें और सावधानी बरतें। बुखार, खांसी और खुजली में बचाव जरूरी है।

बच्चे भी हो रहे बीमार, रखे ख्याल
बागपत। मौसम में बदलाव के साथ खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चों की संख्या भी अधिक है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की सेहत और स्वच्छता का ख्याल जरूरी है।
विज्ञापन


पीएचसी और सीएचसी पर बढ़ी भीड़
बागपत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। देहात क्षेत्र में बुखार ने लोगों को जकड़ लिया है।






मौसम बदलने से बढ़ रहे सर्दी जुकाम के मरीज
बड़ौत (बागपत)।
मौसम में आए बदलाव के साथ ही बीमारियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। नगर और गांवों मलेरिया, वायरल, बुखार , खांसी और जुकाम का जबरदस्त प्रकोप है। क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां वायरल से पीड़ित व्यक्ति न हो। कंपकंपी के साथ आने वाले तेज बुखार के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। एक बार वायरल की चपेट में आने के बाद मरीज को ठीक होने से चार से एक सप्ताह तक का समय लग रहा है। इसमें एंटी बायटिक एवम दर्द निवारक दवाएं भी खास असर नहीं दिख पा रही है।
बुधवार को पूरे दिन मरीज अपने इलाज के लिए चिकित्सकों के चक्कर काटते रहे। मरीजों की भीड़ देखकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने चिकित्सकों को लापरवाही न करने की हिदायत दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने कहा मौसम से प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें