फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सड़कों ने किया गलियों का रूप धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में सड़कों पर बने डिवाइडर के दोनों तरफ वाहनों ने अपना पार्किंग स्थल बना लिया है। इसके चलते नगर में और जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इसके प्रति पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर में वैसे ही पहले से लोग जाम की समस्या से जूझ हैं, लेकिन अब मैन बाजार में डिवाइडर के दोनों तरफ जुगाड़, कारें व अन्य वाहन खड़े कर लोगों ने इन्हें पार्किंग का स्थान दे दिया है। इसके चलते नगर की सड़के गलियों का रूप धारण कर चुकी है, क्योंकि दुकानदारों के अस्थायी अतिक्रमण और डिवाइडर के पास वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर के भगवान महावीर मार्ग, नया बाजार व अन्य बाजारों में भी वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इनके प्रति मूकदर्शक बना है। जाम की स्थिति से निजात दिलाने की मांग वरिष्ठ नागरिक व अन्य सामाजिक संस्थाएं पुलिस प्रशासन से कर चुकी है, लेकिन यह मांग उनकी पुलिस प्रशासन के आगे अनसुनी हो रही है। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही इस जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें