बड़ौत (बागपत)। श्रावण की शुरूआत शनिवार से हो गई है। पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ रहा है, इस दिन जिले के शिवालयों मेें श्रद्धालुओं का सैलाब उमडे़गा और 29 की मध्य रात्रि से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
श्रावण शुरू होते ही मंदिरों मेें भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। 30 जुलाई को पहला सोमवार है। महीने में चार सोमवार पड़ेंगे। दूसरा सोमवार छह अगस्त, तीसरा 13 व चौथा 20 अगस्त को होगा। जिले के शिवालयों में 29 की मध्यरात्रि को ही श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्री दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित आकाश भारद्वाज ने बताया कि बारिश के चलते तैयारियों मेें कुछ परेशानी आ रही है। मौसम साफ होते ही मंदिर को सजाना शुरू कर दिया जाएगा। साफ-सफाई व रंग-रोगन होगा। कहा कि श्रावण में रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पड़ती है, इसलिए पुलिस व प्रशासन को भी अलर्ट रहना चाहिए।