फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में रैनी डे, पढने नहीं पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्कूलों में भी रेनी डे का असर साफ नजर आया। बच्चों की संख्या बेहद कम रही। सरकारी स्कूलों में भी बच्चे नहीं पहुंचे, यही नहीं कई जगह स्कूलों में जलभराव के कारण ताले लटके रहे। दोघट क्षेत्र के निरपुड़ा गांव सहित विभिन्न स्कूलों में जलभराव हो गया। मशक्कतों के बाद पानी निकाला गया। असारा के प्राथमिक विद्यालय में बरसात का पानी भर गया, जिससे परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में शनिवार सुबह 11 बजे तक हुई बरसात से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। दर्जनों स्कूल ऐसे हैं, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। तीन दिन से हो रही बारिश के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकारी स्कूलों का हाल भी अलग नहीं है। शनिवार को कई सरकारी स्कूलों पर ताले लटके रहे जबकि जो स्कूल खुले थे, उनमें पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। दोघट क्षेत्र के निरपुड़ा गांव स्थित शहीद नायक महावीर सिंह प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में जलभराव के बाद शिक्षकों ने मशक्कत से पानी बाहर निकलवाया। कई स्कूल ऐसे हैं, जहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। सोमवार को मौसम साफ हुआ तो स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति सामान्य बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें