फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बच्चों पर फीस का दबाव न डाले प्रबंधक-प्रधानाचार्य : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किसान बैठक में विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया। डीएम ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। बैठक में बकाया भुगतान का मुद्दा छाया रहा। कलक्ट्रेट में डीएम ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान कराया जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि किसान के बच्चों पर फीस का दबाव ना बनाए। उनके साथ अच्छा व्यवहार करें और जैसे ही किसान का गन्ना भुगतान होगा अभिभावक बच्चों की फीस समय से विद्यालय में जमा करा देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नहरों की लंबाई 453 किमी है। नहरों की समय से साफ सफाई हो और किसानों को जल्द से जल्द पानी दिया जाए। किसान की फसल पानी की वजह से नष्ट नहीं होनी चाहिए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए। नहर में पानी चलने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी जरूर सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा जो सड़क, नाली की समस्या है, उसे भी जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि सरूरपुर गांव की सिंडिकेट बैंक में कई दिन से कनेक्टिविटी नहीं आने की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि उच्च अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर सीएचसी का निरीक्षण कराया जाए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर संबंधित डॉक्टर का नाम पदनाम मोबाइल नंबर और मिलने का समय लिखा होना चाहिए, जिससे कि ग्रामीण जनता को कोई समस्या ना हो। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारी को बिजली की सही विद्युत सप्लाई दें और रोस्टर बनाएं जो पारदर्शी होना चाहिए। एसडीएम विवेक कुमार यादव, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, संजीव कुमार, जयवीर सिंह मान, रुपेश मान, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें