फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ अन्याय कर रही सरकार: राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के साथ अन्याय कर रही सरकार : राठी
विज्ञापन


बिनौली। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हितों के साथ अन्याय कर रही है। रालोद इसे बर्दाश्त नही करेगा और सरकार के झूठे वायदों की पोल खोलेगा।
पूर्व विधायक राठी सोमवार को क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा व खपराना गांव में रालोद के पोल खोल हल्ला बोल अभियान के तहत हुई कार्यकर्ताओ की बैठक में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के डेढ़ गुना दाम देने का ढिंढोरा पीट रही है। लेकिन सरकार द्वारा किसान की जमीन के दाम उसके श्रम को शामिल न करके गलत फार्मूला तय किया है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा तथा कहा कि तमाम दावों ओर घोषणाओं के बाद भी किसानों को गन्ना भुगतान नसीब नही हो रहा है। हालात ये हैं कि बच्चों की फीस भी किसान नही भर पा रहें हैं। प्रदेश में किसानों की फसलों की खरीद की सुचारु व्यवस्था नही है। खरीद केंद्रों पर भी बिचौलियों व व्यापारियों का बोलबाला रहता है। उन्होंने प्रदेश सरकार के विद्युत दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को किसानों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जन जन में प्रचार प्रसार करने तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मेंबर सिंह संचालन बिजेंद्र गुर्जर ने किया। बैठक में डाक्टर कृष्णपाल देशवाल, बलजोर सिंह, राजू तोमर सिरसली, श्रीपाल धामा, जगमेहर पंवार, वीरसिंह, बालेश्वर प्रधान, सुंदर गिरि, प्रवीण वालिया, योगपाल तोमर, गोवर्धन, कैलाश, यशपाल, प्रमोद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें