फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके के विरोध में हंगामा, ताला जड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के ठेके के विरोध में हंगामा, ताला जड़ा
विज्ञापन

बड़ौत। बावली रोड पर शराब ठेका खुलने की सूचना पर महिलाओं और पुरूषों ने ठेके के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंची तो उनकी तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी सूरत में ठेका नहीं खुलने देंगे। उन्होंने ठेके पर अपना ताला भी जड़ दिया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बावली चुंगी के पास शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में वहां के रहने वाली महिलाओं और पुरूष एकत्रित हुए और ठेका बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यहां उनके परिवार रहते हैं और बस स्टैंड से छात्र-छात्राएं भी आती-जाती हैं। इससे महिलाओं को निकालना बंद हो जाएगा। छेड़छाड़ की घटनाओं के साथ ही अन्य अपराध बढ़ेंगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक हुई। बाद मेेें प्रदर्शन कर रहे लागों ने कहा कि ठेका नहीं खुलने नहीं दिया जाएगा और ताला अपना लगा दिया। इस संबंध में उन्होंने डीएम, केन्द्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल, नगरपालिका अध्यक्ष, एसडीएम, विधायक केपी मलिक व सीओ को पत्र लिखे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर, संजय, प्रवेंदर, रविन्द्र, राजीव, पुष्पा, प्रियंका, शकुंतला, गीता, सुबोध, सुशील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें