शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक ने मंगलवार को शाम के समय केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा से शास्त्री भवन दिल्ली में अहम बैठक की। इसमें सिनौली उत्खनन पर चर्चा की।
इस बैठक में शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन ने सिनौली उत्खनन से प्राप्त पुरावशेष एवं उनको विश्व स्तर पर प्रसारित की जानकारी दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को बताया कि सिनौली उत्खनन से उत्खनन के दौरान ताम्र निर्मित तलवार, ताबूत और रथ निकले। इनको सुरक्षित दिल्ली में स्थिति लाल किला में पुरातत्व विभाग के म्यूजियम में रखवा दिया गया है। इस पर डॉ महेश शर्मा ने उनकी सराहना की। इस दौरान अमित राय जैन को कुछ नई प्रकाशित पुस्तकें केंद्रीय मंत्री भेंट की। उनके साथ प्रशांत जैन भी मौजूद रहे। ब्यूरो