बड़ौत (बागपत)। भारतीय योग संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सीनियर सिटीजंस वेलफेयर, आर्य समाज और एस्रो द्वारा चलाए जा रहे योग शिविर में सोमवार को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में हम्बोल्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका से आई ड. मीनल राणा तथा उनके साथी कैनथल चेंज एवं तल्वी गुलाहटी ने भाग लिया। कार्यक्रम में संजय राणा ने सूक्ष्म क्रियाएं कराते हुए साधकों को बताया कि इनसे शरीर में स्फूर्ति आती है, शरीर लचीला हो जाता है। आलस्य दूर हो जाता है। आसन व प्राणायाम से संबंधित क्रियाओं से कोई परेशानी नहीं होती। प्रीतम सिंह वर्मा ने कई यौगिक क्रियाएं कराईं । शिवचरण शर्मा ने लंबी व गहरी सांस लेना-छोड़ना, अनुलोम-विलोम तथा कपाल भांति प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसमेें डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. हरपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सुभाष शर्मा, मोहन पाल, रतन सिंह, रामबीर सिंह, राशि, राकेश राणा, शिव नारायण शर्मा आदि रहे। ब्यूरो