फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव छोड़े जाएगें मृतक पशुओं को उठाने का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रंछाड गांव में सोमवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें कमिश्नर द्वारा मृतक पशुओं को उठाने के लिए गांव-गांव ठेका छोड़े जाने की मांग पूरी करने पर आयुक्त आभार जताया।
विज्ञापन

इस बैठक की अध्यक्षता जयवीर सिंह ने की। संचालन समाजसेवी और किसान नेता रविंद्र हट्टी ने किया। इसमें रविंद्र हट्टी ने बताया कि पहले मृतक पशुओं को उठाने का ठेका जिला पंचायत द्वारा छोड़ा जाता था, जिस कारण लोगों को काफी मृतक पशु उठवाने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा था, क्योंकि एक ठेकेदार पर ठेका हो जाने के कारण एक साथ कई मृतक पशुओं को उठाने में 20 से 24 घंटे का समय लग जाता है, इससे गांव मेें बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। कई बार तो ठेकेदार मृतक पशुओं को हिंडन नदी मेें भी डाल देते हैं, इससे नदी का पानी दूषित होने का डर रहता है। जयवीर सिंह ने बताया कि समस्या को लेकर बिनौली ब्लाक क्षेत्र के गणमान्य लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में मेरठ जाकर कमिश्नर से मिला। कमिश्नर डॉ. प्रभात सिंह ने समस्या को गंभीरता से लेकर सीडीओ बागपत को गांव-गांव मृतक पशुओं को उठाने का ठेका छोड़े जाने के आदेश दिए। इस पर ग्रामीणों ने कमिश्नर का आभार जताया। इसमें मनोज तोमर, आर्यन तोमर, वेदपाल, सुनील तोमर, दीपक तोमर, यशवीर, अनुज, किशन, जयवीर, पवन मास्टर, रघुनाथ, हरेंद्र, मनु, अक्षय तोमर, ऋषि ठेकेदार, ओमपाल, रीतुपाल, सत्यवीर सिरसली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें