फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और ननद के सामने रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ तमंचे के बल पर रेप की कोशिश एवं परिवार के साथ लूटपाट करने के मामले में न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 25 मई को वह पति व ननद के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जा रही थी। जब वे गांव से बाहर निकले तो कार में सवार छह-सात लोग आए और उन्होंने पति व ननद के सामने ही तमंचे के बल पर महिला से रेप करने की कोशिश की। विफल होने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोपी सोने के जेवर समेत 4500 रुपये की नगदी लूट कर भाग निकले थे। उन्होंने सिंघावली अहीर थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी से भी गुहार लगाई। मामले में कार्रवाई न होने पर महिला ने न्यायालय में याचिका दायर की। शुक्रवार को जेएम कोर्ट ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें