शेरपुर लुहारा गांव के श्री अजीत नाथ जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में विवाद गहरा गया है। चुनाव का स्थान परिवर्तन और तिथि बढ़ाने के लिए बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन डीआईओएस से मिले। डीआईओएस ने चुनाव अधिकारी को अग्रिम आदेशों तक चुनाव स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
तीन जून को शेरपुर लुहारा गांव स्थित श्री अजीत नाथ जैन इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव निर्धारित किया। चुनाव अधिकारी ने डीआईओएस को शिकायती पत्र सौंपकर मारपीट का प्रयास और गाली-गलौज का आरोप लगाकर डीआईओएस से शिकायत की। डीआईओएस से चुनाव का स्थान परिवर्तित कराने की मांग की। सोमवार को बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा के साथ चुनाव अधिकारी डीआईओएस से मिले। उन्होंने प्रकरण से अवगत कराया। डीआईओएस पीके मिश्रा ने चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार को निर्देशित किया इस विवाद की स्थिति को देखकर चुनाव को अग्रिम आदेश तक रोका जाए।