कैंसर पीड़ित किसान ने फिर दी भूख हड़ताल की धमकी
दोघट। कान्हड़ गांव के कैंसर पीड़ित किसान सतीश कुमार ने किनौनी चीनी मिल से इलाज के लिए फिर से दो लाख रुपये की मांग की है और चेतावनी दी कि यदि ऐसा न हुआ तो वह फिर भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा। मिल अधिकारी ने किसान को नोटिस भेजकर चिकित्सा में व्यय का विवरण, बिल आदि कूी फोटो कोपी मांगी है। लेकिन किसी विवरण उपलब्ध नहीं करा पाया।
इस किसान का किनौनी चीनी मिल पर आठ लाख रुपये गन्ने का भुगतान बकाया है। पिछले सप्ताह भुगतान न मिलने पर किसान भूख हड़ताल पर बैठ गया था। मिल अधिकारियों ने उसे एक लाख रुपये का चेक देकर भूखहड़ताल समाप्त कराई थी। अब किसान दो लाख रुपये की और मांग कर रहा है। किसान के बेटे सूर्य प्रकाश अहलावत ने बताया कि पिता के इलाज में काफी खर्च हो रहा है। उसे पूरा भुगतान चाहिए। मिल अधिकारी का कहना है कि जब तक किसान बिल आदि नहीं देगा, तब तक उसे रूपये नहीं दिए जाएंगे।