बागपत। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया, इसमें प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के जिला नोडल अधिकारी गौतम कपूर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, इसमें जेनरिक दवाएं रखी जाएंगी। इसके लिए मेडिकल स्टोर संचालकों को जानकारी दी।
जिले में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खुलेंगे। इस संबंध में सीएमओ दफ्तर में आयोजित कार्यशाला में औषधि केंद्र भारत सरकार के जिला नोडल अधिकारी गौतम कपूर पहुंचे। उन्होंने बताया गरीब और निसहाय लोगों को सस्ती और सुलभ दवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खेलने का निर्णय लिया है। इसमें सस्ती और अच्छी दवा होगी। कार्यशाला में लोगों को स्टोर संचालित करने की प्रक्रिया बताई।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने कहा कि स्टोर संचालन के लिए फार्मेसिस्ट के बिना लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक दो किमी के दायरे में इसका संचालन होगा। पास में एमबीबीएस डिग्रीधारक डॉक्टरों को होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि दो लोगों ने इसके लिए आवेदन किया। इस कार्यशाला में बड़ौत, बागपत और रटौल गांव के लोग पहुंचे।