बड़ौत (बागपत)। बामनौली गांव के किसानों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि चकबंदी अधिकारियों ने उनका चक छोटा नाप दिया है। उन्होंने चक को नपवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मोहन पाल सिंह बामनौली की भूमि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा मूल जोत पर चक दिया गया था। सात मार्च को नाप के आदेश दिए । इसके अनुपालन मेें सहायक चकबंदी अधिकारी बामनौली ने 21 मार्च निशानदेही कर दी, लेकिन विपक्षी ने निशानदेही समाप्त कर दी और मेरे चक में गन्ना बो दिया। उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर चकबंदी अधिकारी बड़ौत से दुबारा पैमाइश कराने की मांग की। प्रदर्शन में मोहन पाल, मिंटू, इंद्रपाल, फतेह सिंह, कल्लू, सोमपाल, कंवर पाल आदि शामिल रहे।