फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किशोरी के पिता को चार लाख की राशि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रठौडा गांव में रविवार को शाम के समय आंधी के चलते छत पर सो रही नौ वर्षीय किशोरी की छत से गिरने से मौत होने पर जिला प्रशासन ने देवीय आपदा कोष से किशोरी के पिता के बैक खाते में चार लाख की धनराशि दी। एसडीएम नेे सोमवार को शाम के समय गांव में पहुंचकर किशोरी के पिता को मदद देने की जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को शाम के समय रठौडा गांव की नौ वर्षीय किशोरी अदिति पुत्र योगेश की छत पर सोयी हुई थी। इसी दौरान तेज आंधी आने के कारण किशोरी की छत से गिर जाने से मौत हो गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने लेखपाल के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचना दी। जिला प्रशासन ने किशोरी की मौत के मामले को गंभीर से लिया । एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि देवीय आपदा कोष मेें मानव हानि होने पर चार लाख की धनराशि दी जाती है। इसके अंतर्गत चार लाख की धनराशि सोमवार को शाम के समय मृतक किशोरी के पिता योगेश के खाते में आरटीजीएस द्वारा भेज दी है। एसडीएम मदद राशि का प्रिंट आउट पेपर लेकर रठौडा गांव में पहुंचे और किशोरी के पिता को मदद राशि का प्रिंट आउट का पेपर सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें