फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति न होने पर शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की पदोन्नति की मांग रखी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव और मंत्री राज कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल बीएसए से मिला। उन्होंने बताया कि शासन ने शिक्षकों की पदोन्नति के आदेश दिए हैं। इस संबंध मेंअन्य जनपदों में कार्रवाई हो गई है, लेकिन जिला स्तर पर शासनादेश का पालन नहीं किया जा रहा है। काफी समय से शिक्षक इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ का मामला भी बीएसए के सामने उठाया। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड शिक्षकों की जीपीएफ नहीं दिया। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी माह जीपीएफ दिलाने की मांग की । बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि इसी माह शिक्षकों की दोनों समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसमें मनोज कुमार, योगेश कुमार शर्मा, मौजीराम, कृष्णपाल सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, जय कुमार, लोकेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, संजीव कौशिक, पवन कुमार शर्मा, अंसार अहमद, संजय कुमार, मुसाहिद, अख्तर अली, विजय विमल, राजेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें