फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों ने हमला कर हिरन को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बासौली में कुत्तों ने हमला कर हिरन को मार डाला
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। बासौली गांव में कुत्तों ने हिरन पर हमला कर उसे मार डाला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हिरन को अपने साथ ले गई। उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
शुक्रवार को बासौली गांव में शिकारियों से डर से हिरन घुस आया। गांव में घुसते ही कुत्तों ने हिरन पर हमला कर दिया और उसने बुरी तरह जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हिरन को कुत्तों से बचा लिया। इसकी सूचना पशु चिकित्साधिकारी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्होंने हिरन का उपचार तक नहीं किया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आरोप है कि वन विभाग की टीम सूचना के कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हिरन की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण ऋषिपाल तोमर ने बताया कि हिरन मादा थी और वह गर्भवती भी थी। यदि उसे समय से इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इस मौके विकास, वेदपाल, पुष्पेंद्र, बालेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें