फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में बनेगी लाइब्रेरी, बंदी पढ़ेंगे धार्मिक ग्रंथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कारागार के बंदी जेल की लाइब्रेरी में सुबह-शाम गीता, रामायण, कुरान और बाइबिल पढ़ेंगे। जल्द ही डीएम ऋषिरेंद्र कुमार की पहल पर पुस्तकालय खुलेगा, जिसमें धार्मिक ग्रंथ, सामान्य ज्ञान और अन्य ज्ञानवर्धक किताबें रखी जाएंगी। सोमवार से इसके शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

शीघ्र ही जिला जेल की लाइब्रेरी में बंदी धार्मिक किताबों को पढ़ते नजर आएंगे। सभी धर्मों से संबंधित ग्रंथ पुस्तकालय में रखे जाएंगे। अन्य किताबें जिससे अपराधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े, वे सब जिला जेल की पुस्तकालय में बंदियों को मिलेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जेल में जगह का चयन हो गया था। जो किताबें जेल की पुस्तकालयों में रखी जाएंगी, उसकी लिस्ट भी प्रशासन के पास पहुंच गई है। किताबों की संख्या 274 रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि लाइब्रेरी में ऐसी पुस्तकें रखी जाएं, जिसे पढ़कर बंदी अपराध का रास्ता छोड़ दें। पढ़ाई का शौक रखने वाले उम्रकैद और अन्य सजाएयाफ्ता बंदी इसका लाभ उठा सकेंगे। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि दो-चार दिन बाद लाइब्रेरी का उद्घाटन डीएम करेंगे। लाइब्रेरी के लिए 274 किताबें प्राप्त हो गई हैं। जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें