बागपत। सर्वोदय इंटर कॉलेज, पाबला बेगमाबाद का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्य ने बताया कि कोमल ने इंटर में 77.6 प्रतिशत अंक और तुषार ने हाईस्कूल में 87.5 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज को टॉप किया है। उन्होंने बताया कि कोमल ने 69.8, मीनाक्षी ने 68.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं हाईस्कूल में समीर ने 86.16, पूजा ने 82.5, तनु ने 80, विधि ने 79.33, मानसी ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
अच्छे अंक पाने वाले छात्रों को किया सम्मानित
रमाला (बागपत)। आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को हाईस्कूल और इंटर के टॉपरों को सम्मानित किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य अनुराधा और डायरेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि आशु शर्मा और रोहित शर्मा, प्रिया शर्मा, उत्कर्ष तोमर, सागर तोमर ने कॉलेज को टॉप किया। मोहित, अरुण, अमित, शिव सिंह, काजल, महिमा, प्रियंका, मनोज, नरेंद्र शर्मा, विपिन, रविंद्र आदिू रहे। जनता इंटर कॉलेज पलड़ी का रिजल्ट अच्छा रहा। प्रधानाचार्य ने बताया कि इंटर में प्राची ने 82.81, खुशबू ने 79.47, अजय गोलियान ने 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मानविकी वर्ग में कीर्ति ने 77.81, प्राची राणा ने 74, साक्षी ने 66.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाईस्कूल में मोहित ने 83.5, दीपक ने 83 और शालिनी ने 82.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहने पर हर्ष व्यक्त किया।
मेधावियों ने बजाया प्रतिभा का डंका
छपरौली (बागपत)। गोडविल इंटर कॉलेज, किरठल के छात्र-छात्राओं का इंटर और हाईस्कूल में परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य सुबोध चौहान ने बताया कि हाईस्कूल में निशु ने 87.17, दिलशाद ने 87, अभिषेक ने 86.34, निक्की ने 86, तनू ने 85.34 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर में रिया ने 86.6, मानशी ने 86.4, किरण ने 85.2, हिमांशी ने 85 और साक्षी ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस दौरान कॉलेज के मेधावियों को सम्मानित किया।
छात्रों को किया सम्मानित
बागपत। आदर्श विद्यापीठ इंटर कॉलेज जेबाबाद खपराना में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें आचार्य पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। काफी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए है। इसमें विजय लक्ष्मी, शालू और सपना ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सभी को सम्मानित किया। इसमें राधा कृष्ण, पंकज, धर्मपाल, ब्रह्मचारी आर्य, विकास शर्मा, अन्नू, गुंजन मौजूद रहे।