फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खड़े आखिरी गन्ने की पेराई तक चलेंगी चीनी मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि जब तक खेतों में आखिरी गन्ना खड़ा है, चीनी मिलों का पेराई सत्र चलता रहेगा। सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर हैं। उन्होंने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार के आवास पर राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार विकास कार्य करा रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर है। जो मिल गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है, उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी दी है। यह भी निर्देशित किया है कि जब तक खेतों में गन्ना खड़ा है, तब तक मिले बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बाहर से चीनी नहीं आएगी। प्रदेश में 119 चीनी मिल चल रही है। इनमें से सात आठ चीनी मिलों को छोड़कर सभी किसानों के गन्ने का भुगतान समय पर कर रही है। दो-तीन ग्रुप हैं जो किसानों का भुगतान में परेशानी कर रहे हैं। सीएम ने उन्हें जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। किसानों की पैदावार बढ़ाने, आए बढ़ाने की कई योजना तैयार की है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। कस्बे में उनका स्वागत किया । इस दौरान नगर पंचायत के चेयरमैन विनोद कुमार, ठाकुर प्रदीप सिंह, अमित मानव, सभासद रोहित उर्फ बंटी, चौधरी प्रहलाद सिंह, ठाकुर वीरेंद्र सिंह कुशवाह, इंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक जगत सिंह, अश्वनी मानव, बिजेंद्र कुमार, पवन कुमार, रणवीर सिंह, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें