फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन कर नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में नए शिक्षणसत्र का शुभारंभ वेद मंत्रों से हवन कर किया, इसमें शिक्षक और विद्यार्थियों ने आहुतियां दी। प्रधानाध्यापिका प्रवेश रानी ने बताया कि यज्ञ के ब्रह्मा ब्रहमचारी मनोज आर्य रहे। सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य धर्मपाल त्यागी ने बच्चों को यज्ञ के फायदों को बताया। राकेश आर्य ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। ग्राम प्रधान हीरा देवी ने बच्चों को अच्छे संस्कार और देशभक्ति के बारे में बताया। मेधावियों को मेडल देकर सम्मनित किया । गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने वेद मंत्रों का हिंदी अनुवाद किया। इसमें अग्निवेश आर्य, कुसुम, शशि, कृष्णा, बबीता आदि रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नंबर एक सुन्हैड़ा में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली और नामांकन उत्सव मेले का आयोजन किया। अभिभावकों से बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने की अपील की। इसमें एनपीआरसी आर्यव्रत, प्रधानाध्यापिका रुचि पंवार, प्रियंका, अविनाश, नीरज, निकिता आदि रहे। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हरचंदपुर में नए सत्र की शुरुआत हवन से की। नामांकन उत्सव मेले का आयोजन किया। इसमें एनपीआरसी आर्यव्रत, प्रधानाध्यापिका एकता, अमिता, आस्था, मुनेश, शर्मिष्ठा आदि रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें